SukhlalNishad
Part of Article - SukhlalNishad
Name : सुखलाल निषाद
Badge no. 71182984
Designation – अध्यक्ष, नेशनल एसोसिएशन ऑफ फिशरमैन , यू पीWebsite : Sukhlal Nishad Website
परिचय
सुखलाल निषाद जी कास्तकार परिवार से संबद्ध रखते हैं। निषाद जी चौबेपुर नवाबगंज के निवासी हैं एवं सुखलाल जी (NAF) नेशनल एसोसिएशन ऑफ फिशरमैन के डायरेक्टर रहे। कानपुर निवासी सुखलाल जी हमेशा ही जन कल्याण कार्यों के प्रति अग्रसर रहते हैं। अपने क्षेत्र की उन्नति के लिए भी इन्होंने बहुत से कार्य किये। सुखलाल जी निषाद समाज को भी आगे बढ़ने व एकता की दृष्टि से आगे बढ़कर चलते हैं।
परेशानियां एवं उनके निवारण
निषाद जी ने केशा कालोनी,सुखाईपुरवा, हुरयारीपुरवा में विकास कार्यों को लेकर एक समिति का गठन किया। जिसका नाम नवयुवक जनकल्याण समिति था। केशा कालोनी से कुछ कार्यों को लेकर विवाद होने की आशंका के चलते उन्होंने ये समिति छोड़ दी।
कुछ समय पश्चात क्षेत्रीय सुखाईपुरवा, हुरयारीपुरवा सुधार समिति का गठन किया। इस समिति की मदद से निषाद जी ने सड़क और बिजली की उचित व्यवस्था करने का कार्य किया। गन्दे पानी के उचित व्यवस्था का प्रबंध किया और यह कार्य जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल मे...